Modi Sarkar educational qualification of top ministers

Modi Sarkar educational qualification of top ministers

नरेंद्र मोदी कैबिनेट के बड़े मंत्रियों की शिक्षा और संपत्ति के बारे में जानिए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) – फोटो : PTI
देश के नए मंत्रिमंडल में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो चुका है। अमित शाह को देश का नया गृह मंत्री बनाया गया है। वहीं रक्षा और वित्त विभाग भी टॉप मंत्रियों को सौंपे गए हैं। चलिए जानते हैं कि कैबिनेट के ये बड़े मंत्री कितना पढ़े लिखे हैं और इनके पास कितनी संपत्ति है-

राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह – फोटो : PTI

राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह (67) को रक्षा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। उन्होंने एमएससी की डिग्री हासिल की है। वहीं अगर संपत्ति की बात करें तो उनके पास पांच करोड़ रुपये की संपत्ति है। राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वह दो बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष रह चुके हैं और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

राजनाथ सिंह को 2014 में भी टॉप चार मंत्रियों में जगह मिली थी। वह 70 के दशक से ही संघ से जुड़े हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का करीबी माना जाता है।

स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी – फोटो : सोशल मीडिया

स्मृति ईरानी 

स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्रालय सौंपा गया है। उन्होंने 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है। उनके पास 11 करोड़ रुपये की संपत्ति है। ईरानी दो बार राज्यसभा सांसद रही हैं।

इस बार स्मृति ईरानी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव में करारी मात दी है। उनका जीतना इसलिए भी अधिक खास है क्योंकि उन्होंने कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले अमेठी से ये जीत हासिल की है। सरकार के पहले कार्यकाल में वे कपड़ा मंत्री थीं।

रविशंकर प्रसाद

रविशंकर प्रसाद – फोटो : ANI

रविशंकर प्रसाद 

सरकार के पहले कार्यकाल में कानून मंत्री रहे रविशंकर प्रसाद (64) को इस बार कानून एवं न्याय, संचार, इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना तकनीकी मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। प्रसाद ने पटना साहिब लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़ाकर कांग्रेस के शत्रुघन सिन्हा को हराया।

रविशंकर प्रसाद ने कानून की पढ़ाई की है। उनके पास 23 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उन्हें राजनीति का अच्छा खासा अनुभव है। वह भाजपा के पूर्व प्रवक्ता हैं और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

अश्विनी चौबे

अश्विनी चौबे – फोटो : File Photo

अश्विनी चौबे

अश्विनी चौबे (66) को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राज्यमंत्री का कार्यभार मिला है। चौबे ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है और उनके पास 4 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

अमित शाह के करीबी माने जाने वाले चौबे दूसरी बार लोकसभा पहुंचे हैं। वह बिहार भाजपा का ब्राह्मण चेहरा हैं। इसके अलावा वह पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

राजकुमार सिंह

राजकुमार सिंह – फोटो : social media

राजकुमार सिंह

राजकुमार सिंह (66) को ऊर्जा, अक्षय ऊर्जा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सौंपा गया है। सिंह ने कानून की पढ़ाई की है और उनके पास सात करोड़ रुपये की संपत्ति है। नीतिगत मामलों के जानकार माने जाने वाले सिंह दूसरी बार सांसद बने हैं। वह पूर्व गृह सचिव भी रह चुके हैं।

निर्मला सीतारमण

निर्मला सीतारमण – फोटो : ANI

निर्मला सीतारमण

पूर्व रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण (59) को इस बार वित्त तथा कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। उन्होंने एम फिल तक पढ़ाई की है और उनके पास 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सीतारमण को आर्थिक जानकार माना जाता है। वह प्राइस वाटर हाउस कूपर्स में रिसर्चर रह चुकी हैं। सीतारमण दक्षिण भारत में भाजपा का चेहरा हैं।

नितिन गडकरी 

नितिन गडकरी  – फोटो : ANI

नितिन गडकरी 

नागपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल करने वाले नितिन गडकरी (62) को सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय का कार्यभार मिला है। सरकार के पहले कार्यकाल में वह केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री थे। प्रसाद ने कानून की शिक्षा हासिल की है और उनके पास 18 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं अगर अनुभव देखें तो वह महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं और पूर्व भाजपा अध्यक्ष भी हैं।

पीयूष गोयल 

पीयूष गोयल  – फोटो : PTI

पीयूष गोयल 

पीयूष गोयल (55) राज्यसभा सांसद हैं। इस बार उन्हें रेलवे और वाणिज्य उद्योग मंत्रालय मिला है। साल 2014 से 2017 तक उन्होंने बिजली, कोयला और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पदभार संभाला था। इसके बाद उन्हें रेल मंत्रालय का महत्वपूर्ण पदभार भी सौंपा गया था।

गोयल ने बीकॉम, एलएलबी और सीए की पढ़ाई की है। उनके पास 30 करोड़ रुपये की संपत्ति है। गोयल के पास राजनीति का 32 साल का अनुभव है और वह भाजपा के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। गोयल आर्थिक मामलों के जानकार भी हैं।

हरसिमरत कौर बादल

हरसिमरत कौर बादल – फोटो : Facebook

हरसिमरत कौर 

हरसिमरत कौर (53) बठिंडा से सांसद हैं। सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्हें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का कार्यभार मिला है। वह शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हैं। इससे पहले वह पंजाब में उप-मुख्यमंत्री का पद संभाल चुकी हैं। हरसिमरत के पास टेक्सटाइल में डिप्लोमा है। उनके पास 218 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वह पिछली सरकार में भी मंत्री थीं।

नरेंद्र सिंह तोमर

नरेंद्र सिंह तोमर – फोटो : File Photo

नरेंद्र सिंह तोमर

सरकार के दूसरे कार्यकाल में नरेंद्र सिंह तोमर (61) को कृषि एवं कृषक कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज मंत्रालय मिला है। उन्होंने बीए की पढ़ाई की है। तोमर के पास 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति है। तोमर मध्यप्रदेश भाजपा के सफल अध्यक्षों में से एक। वह लंबे समय से भाजपा संगठन में काम कर रहे हैं।

बाबुल सुप्रियो

बाबुल सुप्रियो – फोटो : Twitter

बाबुल सुप्रियो

बाबुल सुप्रियो (48) को पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार मिला है। सुप्रियो ने बीकॉम तक पढ़ाई की है और उनके पास पांच करोड़ रुपये की संपत्ति है। पांच साल से बंगाल की राजनीति में सक्रिय सुप्रियो दूसरी बार लोकसभा पहुंचे हैं। वह पिछली सरकार में खेल मंत्री थे। उन्होंने भारी उद्योग राज्यमंत्री के तौर पर अच्छा काम किया है।

अमित शाह

अमित शाह – फोटो : ANI

अमित शाह

अमित शाह (54) को गृह मंत्रालय का कारोभार सौंपा गया है। उन्होंने बीएससी की डिग्री प्राप्त की है और उनके पास 40 करोड़ रुपये की संपत्ति है। शाह गुजरात में गृहमंत्री, यूपी चुनाव प्रभारी और भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं। शाह को पीएम मोदी का खास माना जाता है और वह 90 के दशक से राजनीति में सक्रिय हैं।

प्रताप चंद्र सारंगी

प्रताप चंद्र सारंगी – फोटो : File Photo

प्रताप चंद्र सारंगी 

ओडिशा में मिसाइल टेस्टिंग के लिए प्रसिद्ध बालासोर लोकसभा क्षेत्र से इस बार भाजपा प्रतापचंद्र सारंगी सांसद चुने गए हैं। उन्हें एमएसएमई, पशु संवर्धन डेयरी एवं मत्स्य मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार मिला है। सारंगी ने ग्रेजुएशन किया है और उनके पास 13 लाख रुपये की संपत्ति है। वह ओडिशा में ब्राह्मण नेता हैं और सबसे कम संपत्ति वाले सांसदों में से एक हैं।
Modi Sarkar educational qualification of top ministers

Modi Sarkar complete list of ministers

मोदी कैबिनेट में कुल 57 मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी- देखें पूरी लिस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के कैबिनेट का हुआ विस्तार- देखें पूरी लिस्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में अमित शाह को गृह मंत्रालय और राजनाथ को रक्षा मंत्रालय का प्रभार दिया गया. राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने इस आशय की जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, परमाणु ऊर्जा एवं महत्वपूर्ण नीति से जुड़े मुद्दों वाले तथा बिना आवंटित विभाग रहेंगे. पूर्व विदेश सचिव रहे एस जयशंकर भारत के नए विदेश मंत्री बनाए गए हैं. अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास तथा कपड़ा मंत्रालय मिला. पीयूष गोयल फिर से रेल मंत्री बनाये गए हैं. निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय का प्रभार दिया गया है जबकि प्रकाश जावड़ेकर को सूचना एवं प्रसारण तथा वन एवं पर्यावरण मंत्रालय दिया गया है. देखें पूरी लिस्ट-

मोदी सरकार के प्रमुख मंत्रिओं के शैक्षिक योग्यता के बारे में जानिए 

कैबिनेट मंत्री

  1. नरेंद्र मोदी – कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय; परमाणु ऊर्जा विभाग; अंतरिक्ष विभाग; तथा सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे
  2. राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्री
  3. अमित शाह – गृह मंत्री
  4. डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर – विदेश मंत्री
  5. नितिन गडकरी – परिवहन मंत्री, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री
  6. डीवी सदानंद गौड़ा – रसायन और उर्वरक मंत्री
  7. निर्मला सीतारमण – वित्त मंत्री, कॉपोरेट मामलों की मंत्री
  8. रामविलास पासवान – उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री
  9. नरेंद्र सिंह तोमर – कृषि और किसान कल्याण मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री; तथा पंचायती राज मंत्री
  10. रवि शंकर प्रसाद – कानून और न्याय मंत्री, संचार मंत्री; तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
  11. हरसिमरत कौर बादल – खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
  12. थावर चंद गहलोत – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री
  13. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’- मानव संसाधन विकास मंत्री
  14. अर्जुन मुंडा – जनजातीय मामलों के मंत्री
  15. स्‍मृति जुबिन ईरानी – महिला और बाल विकास मंत्री; और कपड़ा मंत्री
  16. डॉ. हर्षवर्धन – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री; विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री; तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री
  17. प्रकाश जावड़ेकर – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री; तथा सूचना और प्रसारण मंत्री
  18. पीयूष गोयल – रेल मंत्री; तथा वाणिज्य और उद्योग मंत्री
  19. धर्मेंद्र प्रधान – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री; तथा इस्पात मंत्री
  20. अब्‍बास नकवी – अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री
  21. प्रह्लाद जोशी – संदीय कार्यमंत्री, कोयला मंत्री; तथा खान मंत्री
  22. डॉ. महेंद्र नाथ पांडे – कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री
  23. अरविंद गणपत सावंत – भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री
  24. गिरिराज सिंह – पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री
  25. गजेंद्र सिंह शेखावत – जल शक्ति मंत्री

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  1. संतोष कुमार गंगवार – श्रम और रोजगार मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  2. राव इंद्रजीत सिंह – सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  3. श्रीपद नाईक – आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
  4. जीतेंद्र सिंह – उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री; कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री; परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री; तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री
  5. किरण रिजिजू – युवा मामलों और खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
  6. प्रह्लाद सिंह पटेल – संस्कृति मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा पर्यटन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  7. राज कुमार सिंह – ऊर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
  8. हरदीप सिंह पुरी – आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
  9. मनसुख एल मंडाविया – जहाजरानी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री

राज्य मंत्री

  1. फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते – इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री
  2. अश्विनी कुमार चौबे – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
  3. अर्जुन कुमार मेघवाल – संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री
  4. जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह – सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
  5. कृष्‍ण पाल – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
  6. दानवे रावसाहेब दादाराव – उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री
  7. जी किशन रेड्डी – गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
  8. पुरुषोत्तम रुपाला – कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
  9. रामदास अठावले – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
  10. साध्‍वी निरंजन ज्‍योति – ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
  11. बाबुल सुप्रियो – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री
  12. संजीव कुमार बालियान – पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय में राज्य मंत्री
  13. धोत्रे संजय शमराव – मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री; संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री
  14. अनुराग ठाकुर – वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
  15. अंगदी सुरेश चन्‍नाबसप्‍पा – रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
  16. नितत्‍यानंद राय – गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
  17. रतन लाल कटारिया – जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री; और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
  18. वी मुरलीधरन – विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री; और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
  19. रेणुका सिंह सरौता – जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
  20. सोम प्रकाश – वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
  21. रामेश्‍वर तेली – खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
  22. प्रताप चंद्र सारंगी – सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री; और पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय में राज्य मंत्री
  23. कैलाश चौधरी – कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
  24. देबश्री चौधरी – महिला और बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री